डीडीयू नगर अखिल भारतीय एकात्मक शक्ति सामाजिक एवं संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी को प्रेक्षागृह बनवाने के मॉग को लेकर पत्रक सौपा गया। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया हमारी संस्था पिछले 30 वर्षों से शहर में एक प्रेक्षागृह बनाने की मांग करती आ रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मुगलसराय स्थित चन्धासी में जमीन का शिलान्यास भी किया गया था, इसके बावजूद शहर में आज तक प्रेक्षागृह नहीं बना। जिस जमीन का पूर्व मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था वह भी कहीं चला गया जिसका आज कोई अता-पता नहीं है।
जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की तरफ से केवल आश्वासन ही प्रदान होता रहा है। आगे कहा कि चंदौली जिला जितना बड़ा है उतना चंदौली के लिए कोई कुछ नहीं कर पा रहा है, कम से कम मुगलसराय को मिनी महानगर कहा जाता है यहां तो एक प्रेक्षागृह तो होना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि एक प्रेक्षागृह केंद्रीय विद्यालय में स्थित है जो आम जनमानस उसकी सुवधा नहीं ले सकता हैं। इसलिए आज जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए संस्था के तरफ से पत्रक दिया गया है कि नगर में जल्द से जल्द अपने प्रेक्षागृह का निर्माण हो सके, जिसका नगरवासियों को लाभ प्रदान हो सके।
इस अवसर पर घनश्याम विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन गुप्ता, देवेश कुमार, विशाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 86
Users This Year : 19421
Total Users : 32014
Views Today : 151
Total views : 63587