डॉ राम मनोहर लोहिया की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू  नगर  डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गंज ख्वाजा में समाजवादी चिंतक स्वर्गीय डॉ राम मनोहर लोहिया की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया की जीवनी और उनके द्वारा समाज में चलाए गए आंदोलनों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि जिस हालत में देश गुजर रहा है तो आज डॉ राम मनोहर लोहिया की विचारों और आंदोलनों से सबक लेकर समाज का भला किया जा सकता है

इस अवसर पर किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष समीम मिल्की, महामंत्री इंद्रजीत शर्मा, वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ उमाशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रमा यादव, बंसल विश्वकर्मा, घनश्याम शर्मा एडवोकेट, कृष्णकांत यादव, अंशु कुमार आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।

अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्यामसुंदर यादव एवं संचालन कपिल यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार ने किया।

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई