चन्दौली ताराजीवनपुर पिछले दिनों हुई बरसात से जल जमाव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा दो दिन से अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाकर नाला खुदाई और साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। जनपद में हुई पिछले दिनों तेज बरसात के कारण अलीनगर के समस्त वार्डों में मुख्य मार्ग सहित लोगों के घरों में पानी घुस गया था।
जिसके निकासी के लिए मात्र एक नाला सकलडीहा रोड से होकर गुजर रहा था। जिससे पानी निकालना काफी मुश्किल साबित हो रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिका के ईओ राजीव मोहन सक्सैना के निर्देश पर जीटी रोड किनारे से मानसरोवर तालाब के पास स्थित नाला में मिलाने की योजना बनाई गई।
आधा जगह पर तो नाला का निर्माण भी नगर पालिका द्वारा कर दिया गया है। जहां अभी तक निर्माण नहीं हुआ था। वहां कच्चा नाला खुदाई कर पानी निकासी की व्यवस्था दो दिनों से युद्ध स्तर पर अभियान के तहत कराया जा रहा है। इस दौरान अतिक्रमण भी हटवाने का काम किया जा रहा है। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर सफाई इंस्पेक्टर शत्रुंजय,सफाई नायक राजेंद्र चौरसिया सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।










Users Today : 4
Users This Year : 11918
Total Users : 24511
Views Today : 5
Total views : 48226