सैदूपुर चंदौली शहाबगंज ब्लॉक के ग्राम सभा मूसाखांड में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। यह घटना विगत रात्रि में हुई, जिसमें मुन्ना पुत्र बालीराम का परिवार प्रभावित हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है। मूसाखांड पटसार क्षेत्र में हुई इस घटना में मुन्ना के घर का बीच का हिस्सा पूरी तरह गिर गया। मुन्ना ने बताया कि मकान के अंदर रखी दाल, चावल और अन्य खाद्य सामग्री मलबे में दबकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मन्ना, बालीराम, पिंटू और प्रदीप कुमार सहित कई ग्रामीण प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की अपील की। मुन्ना पुत्र बालीराम एक विकलांग व्यक्ति हैं और किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। मकान ढहने और घर का सारा सामान नष्ट होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। ग्रामीणों ने भी सरकार से इस गरीब परिवार की मदद के लिए मुआवजे की मांग दोहराई है।










Users Today : 88
Users This Year : 19423
Total Users : 32016
Views Today : 154
Total views : 63590