पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी कोशिश नाकाम, 2.5 किलो IED और RDX के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इस त्यौहारी मौसम में पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर काउंटर इंटेलीजेंस ने पाकिस्तानी कुख्यात एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनके कब्जे से 2.5 किलो आईडी /आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल को बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि यह दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, जिससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस दोनों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

आईएसआई का जाल तोड़ा:

पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे बब्बर खालसा इंटरनैशनल के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा संचालित किया जा रहा था।

इस मॉड्यूल के पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ढ्ढश्वष्ठ का उद्देश्य एक लक्षित आतंकी हमला करना था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एसएसओ, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई