मिर्जापुर साइबर ठगी के खिलाफ मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के निवासी वीरेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र अलगू राम मौर्या ने 27 सितंबर 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ₹73,272 की अवैध निकासी की गई।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली कटरा के थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी उप-निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी व आरक्षी इरफान अंसारी की टीम ने त्वरित जांच शुरू की। टीम की सूझबूझ से संपूर्ण राशि ₹73,272 होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन के पर्यवेक्षण में हुई इस प्रभावी कार्रवाई की पीड़ित ने सराहना की और मिर्जापुर पुलिस को धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 43
Users This Year : 6283
Total Users : 18876
Views Today : 109
Total views : 37334