बरेली पुलिस और कानपुर पुलिस कमिश्नर की तारीफ प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरेट को मुख्यमंत्री की हिदायत. बरेली में जुमें की नमाज के फसाद को समय से काबू करने और तौकीर रजा पर हुई कार्रवाई पर बरेली पुलिस की मुख्यमंत्री ने की तारीफ Cm ने कहा बलवाइयों पर ऐसी ही कार्रवाई की जरूरत।
समीक्षा बैठक में कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की भी तारीफ कानपुर में हुए विस्फोट की घटना पर पुलिस ने समय रहते अफवाह को रोका। अफसरो ने तत्काल घटना की असल वजह मीडिया को बात कर तमाम कयासों को भी खारिज किया।
वाराणसी में लगातार हो रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी वाराणसी पुलिस कमिश्नर से कहा जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया नहीं जाए कार्रवाई नहीं होती है।
वाराणसी के साथ-साथ प्रयागराज की पुलिसिंग पर भी मुख्यमंत्री नाराज।
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार को भी लगी फटकार मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम प्रदेश के सभी जिलों के डीएम, एसपी, डीआईजी, आईजी रेंज, एडीजी जोन, के साथ बीते दिनों हुई घटनाओं और आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर की थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हाल में हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने अच्छा काम करने जिलों की तारीफ की वही दो पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार।










Users Today : 91
Users This Year : 6331
Total Users : 18924
Views Today : 173
Total views : 37398