वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट: अपराध समीक्षा, कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर विशेष जोर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी    पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार व ( एडीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान ) ने दिनांक 09.10.2025 को देर रात मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में अपराध आँकड़ों, लंबित विवेचनाओं, मिशन शक्ति अभियान-5.0, आगामी त्योहारों (धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विशेषकर अवैध पटाखों के भंडारण पर सख्त कार्रवाई पर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के मुख्य बिंदु और दिए गए निर्देश:

* अपराध पर सख्त कार्रवाई: डीसीपी वरुणा जोन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, शराब और नशीले पदार्थों के तस्करों, जुआ-सट्टा, ऑनलाइन लॉटरी चलाने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जाए।

* लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण: अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया।

* मिशन शक्ति अभियान-5.0 पर जोर: महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए, सभी मिशन शक्ति केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने और हर महिला के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। विद्यालयों, कॉलेजों और स्व सहायता समूहों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

* जन-सहभागिता और विश्वास पर बल: डीसीपी ने कहा कि “अपराध नियंत्रण तभी संभव है जब जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हो।” ‘पुलिस मित्र’ योजना को पुन: सक्रिय करने और सामाजिक संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

* आई.जी.आर.एस. और सीएम हेल्प लाइन पर विशेष ध्यान: शिकायतों का समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने और “शिकायतों के समाधान से जनता के विश्वास को बढ़ाने तथा पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत करने” का निर्देश दिया गया।

* लापरवाही पर सख्त चेतावनी: जिन थाना क्षेत्रों में अपराध दर अधिक है, वहां के प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी भी स्तर पर शिथिलता, उदासीनता या कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

* अवैध गतिविधियाँ और तस्करी पर नियंत्रण ‘ऑपरेशन गुणनखंड’ के तहत नियमित रूप से चेकिंग करने, अवैध/अवैध और नकली शराब, गांजा, स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी में लिप्त लोगों पर गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसीपी कैंट, एसीपी सारनाथ और रोहनिया तथा वरुणा जोन के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई