जनसत्ता दल ने बांटी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर

जिले में दो दिन पहले हुई भीषण बारिश के कारण नदियों में आए उफान से कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठन अब सक्रिय हो गए हैं।

विकास खंड छानबे के भटेवरा गांव में जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा के निर्देश पर अनुज उमर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित दर्जनों परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सामग्री मिलने से मुश्किलों का सामना कर रहे ग्रामीणों के चेहरे पर राहत दिखाई दी।

बाढ़ की चपेट में आकर गांव में एक परिवार का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। परिवार बेघर हो गया है और फिलहाल पंचायत भवन में शरण लेकर जीवन यापन कर रहा है। उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

कल खंड विकास अधिकारी रामपाल, सचिव राजेश गौतम और ग्राम प्रधान विकास कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सुभाष गौतम के गिरे हुए मकान का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया।

लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत व पुनर्वास की जरूरत बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन परिवारों के मकान और फसलें बाढ़ में प्रभावित हुई हैं, उनका शीघ्र सर्वे कराकर शासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं की इस पहल से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिली है। अब ग्रामीण प्रशासन से स्थायी राहत और पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस मौके पर अंशु दुबे, शिवम पांडे, किशन गुप्ता, आशीष शुक्ला तथा गौ रक्षक अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

UP के गाजीपुर के एक गांव में अकालु गोंड की बेटी की शादी थी। बारात द्वारपूजा के लिए निकली तो दूल्हे की गाड़ी द्वार तक नहीं जा पाई, क्योंकि गांव की गलियां इतनी तंग थीं कि चार पहिया वाहन के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं था।