चन्दौली सकलडीहा,
नवागत एसडीएम आकांक्षा सिंह शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील के अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं के सुझाव और समस्याओं के निस्तारणक राये जाने का भरोशा दिया। उन्होंने सकलडीहा तहसील केा जिले में एक आदर्श तहसील के रूप में स्थापित किये जाने के लिये अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील किया।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि बार और ब्रेंच के सामांजस से ही असहाय और परेशान लोगों को न्याय मिल सकता है। इसके लिये सभी के साथ संवाद स्थापित किया जाना जरूरी है। अधिवक्ता समय समय पर समस्याओं से अवगत कराये। जिसका प्रभावी ढ़ग से निस्तारण किया जा सके।
शासन की मंशा के अनुरूप तहसील के न्यायालयों में में लम्बित वादों का निस्तारण समय से कराया जाना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही अंश निर्धारण,दाखिल खारिज समय से कराये जाने व फाट बटवारा,बरासत जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। अंत में दोनों बार के पदाधिकारियों ने प्रमुख समस्याओं को एसडीएम के सामने रखा जिसका प्रभावी ढ़ग से निस्तारण कराये जाने का भरोशा दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह,रामराज यादव,नितिन तिवारी,पंकज सिंह,अतुल तिवारी,संजय श्रीवास्तव,बुद्धिराम,अरूण कुमार,अजय रंजन,संतोष सिंह,राजेश्वर सिंह रज्जू,राजगोपाल सिंह,प्रभुनाथ पाठक,सुरेन्द्र मिश्रा,आलोक पाठक,रोहित सिंह,संजय सिंह,सच्चिदानंद सिंह,शिवगोबिंद सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।









Users Today : 23
Users This Year : 23719
Total Users : 36312
Views Today : 95
Total views : 71361