वृक्षारोपण सुरक्षित भविष्य की आधारशिला : संजय रस्तोगी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां (चंदौली)

कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर एवं मानवाधिकार न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सभी ने प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार लल्लू सिंह राही ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकता है। मानवाधिकार न्यूज़ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर गुप्ता, प्रभारी जुमराती अली, मंडल उपाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, जिला महासचिव शैलेश यादव, सवरू पासवान, धनंजय ओझा (संपादक, निष्पक्ष धारा), राजेश गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, सहायक अध्यापक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, पूजा सिंह, रूबी सिंह, ममता गुप्ता, उमा चौबे, मंजू, सुशीला, रामभजन राम, उमेश, विजय राय रवि तथा कार्यक्रम का संचालन गौतम लाल ने किया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई