50वाँ (Golden Jubilee) इंडिया कारपेट एक्सपो–2026 के सफल आयोजन हेतु द्वितीय तैयारी बैठक आयोजित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

दिनांक 24 जुलाई, 2026 को कारपेट एक्सपो मार्ट, कारपेट सिटी, भदोही में द्वितीय तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने की।

बैठक में आगामी 50वें (Golden Jubilee) इंडिया कारपेट एक्सपो–2026, जो 04 से 06 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होगा, के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक होगा।

बैठक में 04 से 06 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले 50वें (Golden Jubilee) इंडिया कारपेट एक्सपो को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं की समीक्षा की गई तथा उन्हें समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर CEPC के मेला संयोजक वासिफ अंसारी तथा प्रशासनिक समिति के सदस्य अनिल कुमार सिंह, इम्तियाज़ अहमद, संजय गुप्ता, हुसैन जफर हुसैनी एवं रोहित गुप्ता उपस्थित रहें।

सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए तथा 50वें (Golden Jubilee) इंडिया कारपेट एक्सपो–2026 को अब तक का सबसे भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए पूर्ण समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि 50वाँ (Golden Jubilee) इंडिया कारपेट एक्सपो–2026 केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उत्कृष्ट परंपरा, गुणवत्ता, नवाचार एवं वैश्विक सफलता का उत्सव है।

यह आयोजन देश-विदेश के खरीदारों, निर्यातकों, निर्माताओं एवं उद्योग से जुड़े सभी इस उद्योग से जुड़े सभी लोगों को एक एक बेहतर मंच प्रदान करेगा, जहाँ नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे तथा निर्यात के नए अवसर विकसित होंगे।

 

रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई