चंदौली,कंदवा
चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी मे शुक्रवार की सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों मे खलबली मच गयी।स्थानीय ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान भी चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली पानी के बहाव से अरंगी की तरफ मगरमच्छ के जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चारी गांव के पूरब दक्षिण दिशा मे कर्मनाशा नदी की तरफ ग्रामीण गए हुए थे तभी नदी मे एक मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया।ग्रामीणों के अनुसार वहां छठ पर्व पर नहाने के दौरान गांव के यादव बस्ती के दो बच्चों की डूब कर मौत भी हो चुकी है उस स्थान पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों को न सिर्फ उस घटना की याद ताजा हो गयी है बल्कि एक बार फिर किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण सिहर उठे हैं।
हांलाकि समय रहते पुलिस व वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू का प्रयास कराया गया लेकिन असफल रहा। वन विभाग के दरोगा मनोज श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी विजय राय मय टीम मौके पर पहुंचे थे बताया कि करीब छह फीट का मगरमच्छ के दिखाई देने की सूचना थी। पानी के बहाव से कहीं अन्यत्र चला गया होगा।दिखाई देने पर रेस्क्यू किया जाएगा।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146