चंन्दौली नागरिकों को त्वरित, सरल और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा ‘मोबाइल पासपोर्ट वैन’ सेवा की शुरुआत की गई है ताकि, दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लंबी दूरी तय किए बिना ही पासपोर्ट आवेदन की सुविधा उनके नजदीकी स्थान पर मिल सके।
2. इसी क्रम में चंदौली जिले के पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,लखनऊ द्वारा मुख्य डाकघर, चंदौली में मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से ‘पासपोर्ट शिविर’ का शुभारम्भ
किया जा रहा है । यह सुविधा तीन दिनों तक अर्थात 13, 14 एवं 15 अक्टूबर के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक
दिन के लिए कुल 50 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। 3.इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पोर्टल पर केंद्र के रूप में VAN-1 का चुनाव कर दिनांक 29.09.2025 से अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। ये आवेदन मुख्य डाकघर, चंदौली में ही
VAN-1 के माध्यम से जमा होंगे 4. “मोबाइल पासपोर्ट वैन” सेवा वर्ष के प्रत्येक महीने में विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत महोबा जिले से की गई, इसके पश्चात अगस्त माह में उप डाकघर, चित्रकूट में तथा सितंबर माह में
मुख्य डाकघर, बस्ती में यह शिविर आयोजित किया गया।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी











Users Today : 53
Users This Year : 12291
Total Users : 24884
Views Today : 151
Total views : 49209