थाना कैंट द्वारा सिकरौल में चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और कानूनी मदद देने के लिए सभी थानों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवीन स्थापित “महिला सुरक्षा केंद्र से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक सत्यम चौरसिया महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पांडे द्वारा बताया गया
कि मिशन शक्ति केंद्र थाना कैंट द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें पार्षद, अन्य विभाग से संबंधित कर्मचारी गण लेखपाल, आशा ,ANM चिकित्सकीय विभाग के कर्मचारी गण से संपर्क कर उन्हें चौपाल में बुलाया गया। तथा सबके कर्तव्यों व दायित्वो से महिलाओं को अवगत कराया गया ताकि आवश्यकता अनुसार वह लाभ ले सके। चौपाल में आई हुई महिलाओं से उनकी शिकायतों को सुना गया तथा उनसे प्रार्थना पत्र प्राप्त कर तत्काल रूप से उनकी शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414