वाराणसी भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत को गुरुवार सुबह गहरा आघात लगा जब सुरों के सम्राट, पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया। 92 वर्षीय पंडित जी ने सुबह लगभग 4:15 बजे मीरजापुर स्थित अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के घर अंतिम सांस ली। स्वजन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा।
पंडित जी को हाल ही में बीएचयू अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवारजन मीरजापुर लेकर आए थे। यहां नगर के ओझलापुल स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में उनकी जांच कराई गई थी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। दोनों ने बीएचयू की पुरानी रिपोर्ट देखी और बेटी नम्रता को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए थे।
गौरतलब है कि लगभग तीन सप्ताह पहले शनिवार को पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें बीएचयू के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति जांचकर बताया था कि उनके सीने में संक्रमण और खून की कमी पाई गई है।
पंडित जी का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बनारस घराने की ठुमरी, दादरा और भजन गायकी को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने वाले छन्नूलाल मिश्र का संगीत सदैव अमर रहेगा









Users Today : 4
Users This Year : 12522
Total Users : 25115
Views Today : 7
Total views : 49667