सकलडीहा चंदौली नवरात्रि के पावन पर्व पर सकलडीहा तहसील के महेशुआ ग्राम सभा में मिशन शक्ति 5. महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के क्रम में नाट्य कार्यक्रम का मंचन किया। जहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की छात्राओं ने मां दुर्गा का रूप धारण कर अशिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा भ्रूण हत्या, नशाखोरी, साइबर अपराध, हिंसा जैसे राक्षसों का विनाश करने का संकल्प लिया। वही मंचन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक भी किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की आज के वर्तमान परिवेश में नारियां इतनी सशक्त है कि वो ठान ले तो बड़े से बड़े कार्य चाहे अपराध हो या अन्य सामाजिक बुराइयां उनका सामना बहुत मजबूती से कर सकती है। वहीं सरकार द्वारा भी लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नारी सशक्तिकरण के साथ विभिन्न प्रकार के योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति की पहल कर रही है। जिसके क्रम में कई विभागीय कार्यालय पर नारी शक्ति के रूप में कहीं उप जिलाधिकारी तो कहीं क्षेत्र अधिकारी तो कहीं प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी भी एक दिन के लिए सौंपी गई है। इन सभी कार्यों का मुख्य उद्देश्य यह है कि मिशन शक्ति को प्रभावित रूप से जारी करना तथा नारी शक्ति को जागृत करना है।
इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज धर्मराज प्रसाद, मृत्युंजय आदि रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600