पहले अपने परिजनों की बीमा पॉलिसी कराता है, फिर मर्डर करके पैसा हथिया लेंने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मेरठ   विशाल सिंघल ने पत्नी को मारा, बीमा पॉलिसी के 80 लाख रुपए पाए। मां को मारा, बीमे के 22 लाख रुपए पाए। पिता के नाम 50 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस करवाया, फिर पिता को मार दिया। 50 लाख रुपए मिल चुके थे, बीमा कंपनियों से 50 करोड़ रुपए और आने थे। इससे पहले पकड़ा गया।

 

 

विशाल अपनी चौथी पत्नी का 3 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस करवा चुका था। उसको भी मारने की तैयारी थी। वो पति के इरादे भांप गई और शादी के 14 दिन बाद ही मायके भाग गई। आज वो जिंदा है। वो कहती है कि विशाल का पेशा लड़कियों से शादी करके उनके नाम इंश्योरेंस करवाना, मर्डर करके पैसा पाना था।

 

 

100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बीमा घोटाला खोलने वाली संभल जिले की IPS ऑफिसर अनुकृति शर्मा को जांच के दौरान पता चला कि 25 हजार रुपए महीना कमाने वाले शख्स की 50 करोड़ रुपए कीमत की 64 बीमा पॉलिसी हैं। वो हैरान रह गईं। इन्वेस्टिगेशन शुरू किया तो पता चला कि एक शख्स ऐसा है, जो पहले अपने परिजनों की बीमा पॉलिसी कराता है, फिर मर्डर करके पैसा हथिया लेता है।

 

 

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई