भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपनाया कड़ा रुख नेशनल हाईवे-19 पर अब सुरक्षा का सख्त पहरा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कौशाम्बी।

सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित डोरमा NH-19 पर हुए हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे फतेहपुर के 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस अधीक्षक एसपी राजेश कुमार अब भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड में आ गए हैं हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए कड़े और दंडात्मक निर्देश जारी किए गए हैं अक्सर देखा जाता है कि नेशनल हाईवे पर स्थित होटल और ढाबों के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती इस वजह से ट्रक ड्राइवर अपने भारी भरकम वाहनों को हाईवे की मुख्य सड़क पर ही खड़ा करके खाना खाने चले जाते हैं

अंधेरे या तेज रफ्तार के दौरान ये खड़े ट्रक पीछे से आ रहे वाहनों के लिए काल बन जाते हैं और बेगुनाह लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं कल हुआ हादसा को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अब हाईवे पर किसी भी वाहन का अवैध पड़ाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाने के साथ साथ वाहन को मौके पर ही सीज करने की तैयारी कर ली गई है

ढाबा संचालकों की भी तय होगी जवाबदेही

पुलिस की इस नई रणनीति में अब केवल ट्रक चालक ही नहीं बल्कि ढाबा संचालक भी रडार पर हैं एसपी के निर्देशों के अनुसार यदि किसी ढाबे या होटल के पास पार्किंग नहीं है और वाहन सड़क पर खड़ा पाया गया तो संबंधित ढाबा संचालक के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी होटल और ढाबा मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा

कि उनके यहाँ आने वाले वाहन मुख्य हाईवे पर कतई खड़े न हों हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सैनी कोतवाली में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है यह विशेष टीम नेशनल हाईवे-19 पर 24 घंटे निरंतर गश्त करेगी इसके लिए सैनी थाना पुलिस अब पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है ढाबा संचालकों को नोटिस थमा दी गई है प्रशासन का यह कदम हाईवे से गुजरने वाले हर यात्री के लिए सुरक्षा का एक मजबूत कवच साबित होगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।