आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में थाना पवई का त्रैमासिक निरीक्षण उस वक्त सख्त और व्यवस्थित पुलिसिंग की तस्वीर पेश करता दिखा, जब क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने थाने की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों से लेकर हवालात और महिला हेल्प डेस्क तक हर व्यवस्था की गहन जांच की गई, वहीं पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जनसेवा को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया।
हर कोना जांचा, रिकॉर्ड हुए अपडेट
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक पंजी, बीट पुस्तिका, अपराध रजिस्टर व जीडी आदि का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
साफ-सफाई और अनुशासन पर सख्ती
थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को वर्दी में सुसज्जित रहने, समय से ड्यूटी करने और अनुशासन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। जनसुनवाई के दौरान आम जनता के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
लंबित मामलों पर फोकस, अपराधियों पर सख्ती
थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कुल मिलाकर निरीक्षण के दौरान पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनता के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।










Users Today : 257
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today : 422
Total views : 45661