दिनांक 29.03.2026 को थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम, जिसमें म0उ0नि0 मेघा सोलंकी (मिशन शक्ति प्रभारी) एवं उ0नि0 शिवबरन गौतम तथा उनकी पुलिस टीम शामिल रही, द्वारा कालिकाधाम मेले के दृष्टिगत मीना बाजार क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भ्रमण किया जा रहा था।
भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति मेले में आई बालिकाओं एवं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियाँ करता पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अफरीदी अली पुत्र स्व. मुनव्वर अली, निवासी ग्राम हरिभानपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष बताया।
उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 43/2026, धारा 296 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।










Users Today : 257
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today : 422
Total views : 45661