वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप सीएम डैशबोर्ड की माह फरवरी की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में चतुर्थ स्थान तथा IGRS रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग कुल 51 विभिन्न पैरामीटरों के आधार पर निर्धारित की जाती है, जिनमें अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल-112 की रिस्पांस टाइम, गौ-तस्करी व NDPS में कार्रवाई, महिला अपराध, SC/ST एक्ट, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई तथा विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों से दोषियों को सजा दिलाना शामिल है।

पुलिस आयुक्त रा इन सभी पैरामीटरों पर नियमित साप्ताहिक समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि प्राप्त हुई। IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पिछले 07 महीनों से लगातार सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश के टॉप-10 में बना हुआ है तथा IGRS रैंकिंग में पिछले 04 महीनों से निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2023-24 में जहां वाराणसी की रैंकिंग लगभग 70वें स्थान के आसपास रहती थी,
वहीं सतत प्रयासों, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जनपद ने सिटीजन सर्विसेज के क्षेत्र में दक्ष, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968