जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। बुलेट उनके सिर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर हमराही उनके क्वार्टर की ओर दौड़े। दरवाजा खोला तो इंस्पेक्टर खून से लथपथ पड़े थे। उनके हाथ के पास रिवॉल्वर पड़ी थी।
पुलिसवाले उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने उनको बचाने के लिए दो घंटे तक मशक्कत की लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना शुक्रवार रात की उरई जिला मुख्यालय से करीब 51 किलोमीटर दूर कुठौंद थाने की है। खुद को गोली मारने वाले इंस्पेक्टर गोरखपुर के रहने वाले थे। 2023 में वह इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए थे। एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया- सुसाइड के कारणों को अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।









Users Today : 5
Users This Year : 24085
Total Users : 36678
Views Today : 6
Total views : 72089