मीरजापुर
शुक्रवार, 21 नवंबर को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता जिसका आयोजन सनबीम कॉलेज फॉर विमेन भगवानपुर वाराणसी में संपन्न हुआ। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज मिर्जापुर के छात्र छात्राओं ने टीम मैनेजर डॉ ऋषभ कुमार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा श्रेजल अग्रहरि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छात्राओं के मध्य प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चैंपियन बनी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की विश्वविद्यालय की टीम में चयन प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में जी डी बिनानी पी जी कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अशोक सिंह, खेल विभाग प्रभारी जय प्रकाश सिंह, प्रो सुशील त्रिपाठी सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 127
Users This Year : 17440
Total Users : 30033
Views Today : 236
Total views : 59516