उद्यमियो के समस्याओ का प्राथमिकता पर किया जाए निस्तारण -मण्डलायुक्त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 21 नवम्बर 2025-

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता मे आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई। बैठक मे उद्यमियो के द्वारा पूर्व मे उठाए गए मूद्दो पर कृत कार्यवाही पर बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियो के समस्याओ का ससमय प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें इधर उधर भटकना न पड़े।

बैठक मे विन्ध्य विकास प्राधिकरण मीरजापुर के सचिव के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राधिकरण द्वारा शमन शुल्क लेकर आवासीय भूमि को व्यवसायिक उद्योग करने की अनुमति प्रदान करने के सम्बंध मे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित को अवगत कराया जाए, जिस पर बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि व्यवसायिक उपयोग मे नक्शा पास करने हेतु नगर पालिका तहसील सदर से एन0ओ0सी0 प्राप्त के करने के उपरान्त निस्तारण करा दिया जाएगा।

बी0एस0 रोड लोहरा नहर से वियर निर्माण इकाई यवासवनी तक जनपद सोनभद्र मार्ग के चैड़ीकरण के सम्बंध मे अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि टेण्डर प्रक्रिया की शासन द्वारा नई पालिसी जारी की गई है जिससे वर्तमान मे सभी टेण्डर प्रक्रिया हो होल्ड करते हुए रोक लगा दी गई नई पालिसी के आने पर उसमे उल्लिखित शर्ता के आधार पर टेण्डर प्रकिया जारी करते हुए कार्यवाही की जाएगी। मीरजापुर को टाउन आफ एक्सीलेंस मे शामिल करने की मांग उद्यमी आशीष बुधिया द्वारा अनुरोध किया गया जिस पर डायरेक्टर जनरल आफ फारेन ट्रेड वाराणसी द्वारा बताया गया कि इस पर उद्यमीगण अद्यतन स्थिति का मूल्याकंन करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा कि इससे कितने उद्यमी/व्यक्ति किस रोजगार से जुड़े है कितना नुकसान हो रहा है

इस सम्बंध मे पैरवी करते हुए कार्यवाही कराई जाएगी। बैठक मे भू गर्भ जल दोहन प्रकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे निवेश मित्र पोर्टल पर आधारित एकल मेज के प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि विभाग स्तर पर लम्बित मात्र एक प्रकरण औद्योगिक विकास प्राधिकरण सोनभद्र के है जो समय सीमा उपरान्त एक प्रकरण है जिसेे निस्तारित करा दिया जाएगा। बैठक मे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड सम्बंधी समीक्षा, ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित अन्य बिन्दुओ पर विस्तृत समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिया गया। मण्डलायुक्त ने प्रबंधक लीड बैक को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंक आधारित स्वारोजगार परक योजनाओ मे प्राप्त आवेदन पत्रो को ससमय स्वीकृत करते हुए वितरण सुनिश्चित करे ताकि उद्यमी/लघु उद्यमी अपने उद्यम को आगे बढ़ा सके।

बैठक संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, तीनो जनपदो के उपायुक्त उद्योग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।

 

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई