समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रीबू श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में समाजवादी महिलासभा का प्रतिनिधि मंडल आज वाराणसी के सुल्तानपुर मे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच पानी के विवाद के बाद पुलिस द्वारा एकतरफा और बर्बर कार्रवाई करते हुए 90 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, नाबालिग लड़कियों-लड़कों तथा दिव्यांगों तक को पीटा गया, और 47 निर्दोष ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा कई घरों के दरवाजे, खिड़कियाँ, सिंगारदान, पलंग और चूल्हा-चौका तक तोड़ दिए गए, जिससे पूरे गाँव में भय का माहौल है।
प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों, नाबालिग बच्चियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा।
महिला सभा की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने विशेष रूप से महिलाओं से बातचीत कर यह जाना कि पुलिस ने किन-किन नाबालिग छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया औरउनके साथ मारपीट और रात में गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में की गई।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:
सुजाता यादव, मधु यादव, पायल जायसवाल, रीना यादव, पूर्व सभासद मालती सिंह, अमिता पटेल, रीता साहनी, पूर्व सभासद संजय यादव, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह टाइगर, अमन यादव, जितेंद्र यादव (पूर्व सभासद प्रतिनिधि), विवेक रॉकी, धनंजय साहनी।
प्रदेश अध्यक्ष माननीय रीबू श्रीवास्तव जी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस के इस तांडव और अत्याचार की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ग्रामीणों को न्याय दिलाने हेतु समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
समाजवादी महिला सभा मांग करती है कि:
इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए,
निर्दोष ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाए,
बर्बरता में शामिल पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,
पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।










Users Today : 34
Users This Year : 6274
Total Users : 18867
Views Today : 81
Total views : 37306