राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल फंक्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली   इलिया राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 14 नवंबर 2025 को एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें चीफ गेस्ट ऑफ़ ऑनर स्कूल की प्रेसिडेंट नजमा रुस्तम जी,गेस्ट ऑफ़ ऑनर एस. एच. ओ बबुरी सूर्य प्रकाश मिश्रा जी,स्पेशल गेस्ट राधेश्याम द्विवेदी (गुरुजी) और वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें बच्चों ने चीफ गेस्ट ऑफ़ ऑनर नजमा रुस्तम और गेस्ट ऑफ ऑनर के सूर्य प्रकाश मिश्रा के साथ उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया।इसके बाद, स्कूल के एम.डी शाहिद अली, डायरेक्टर परवीन रुस्तम, चेयरमेन एम.डी शाह आलम, वाइस चेयरमैन अंजू आरा, सबीना, वाइस चेयरमैन शाहीन, स्कूल की प्रिंसिपल विभा सिंह और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना, वेलकम सोंग, ऑपरेशन सिंदूर, सूफी डांस, एकलव्य थीम, देश रंगीला, तारे ज़मीन पर दिल है छोटा सा जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से समा बांध दिया।

स्कूल के एम.डी शाहिद अली और डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित कर प्राइज डिसटीब्यूशन किया। स्कूल के चेयरमैन एमडी शाह आलम ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिकता भी बहुत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में, स्कूल की प्रेसिडेंट नजमा रुस्तम ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं। कार्यक्रम का समापन स्कूल के डायरेक्टर परवीन रुस्तम द्वारा वंदे मातरम गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गणों के साथ पूरा केंपस अभिभावकगण, बच्चों और अत्यधिक मात्रा में दर्शकों से भरा था!

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई