कमिश्नरेट वाराणसी में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान, 1.88 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में 19 फरवरी 2026 को दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों तथा बिना/दूषित नम्बर प्लेट के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान, सीज और जब्ती की कार्रवाई की।

थाना स्तर पर कार्रवाई

• थाना चेतगंज पुलिस ने 06 दुकानों की जांच कर 10 अत्यधिक ध्वनि वाले मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। 01 वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

• थाना कैण्ट पुलिस ने 01 दुकान की चेकिंग के दौरान 09 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए। 01 वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दुकानदार के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।

समेकित कार्रवाई का विवरण

• 50 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों के विरुद्ध 44 चालान, 06 सीज तथा ₹1,03,500 का समन शुल्क वसूला गया।

• 279 बिना/दूषित नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर 264 चालान, 15 सीज तथा ₹83,700 (संशोधित) का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ई-चालान, सीज एवं अन्य विधिक कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई