सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा ब्लाक के नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शुक्रवार को बाल दिवस का आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने केक काटा और बच्चों में चाकलेट मिष्ठान का वितरण किया गया
वही उक्त बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। जिस पर उपस्थित शिक्षकों द्वारा बच्चों के बीच पुरस्कार आदि का वितरण भी किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया कि. यह दिन हमारे देश प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है.। 14 नवंबर के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे. नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और हमेशा उनकी उन्नति में ही देश की उन्नति मानते थे। इन्हीं कारणों से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर पर विभिन्न कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय, झम्मन आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338