चहनियाँ/चंदौली
विकास खंड चहनियाँ स्थित क्षेत्र के बाल्मीकि इंटर कालेज के खेल मैदान पर शुक्रवार को परिषदीय विद्द्यालय के छात्रों का विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल के समस्त विद्द्यालयों के छात्रों नें प्रतिभाग किया ।
इस दौरान खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया l सर्व प्रथम माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया तथा अतिथियों का स्वागत भासण जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ अजय कुमार सिंह ने किया l

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चहनियाँ अरुण कुमार जायसवाल व विशिष्ट अतिथि संदीप सिंह फ़ौजी व सत्येंद्र सिंह बब्बू नें मार्च पास्ट की सलामी ली जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय हृदयपुर के छात्रों सहित सभी संकुलों के छात्रों नें सलामी दी तथा हृदयपुर के छात्रों नें विशेष प्रदर्शन किया l
मुख्य अतिथि अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेल कर आगे बढ़े। इससे शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है और अपने ब्लॉक और विद्द्यालय का नाम रोशन करें ।
खंड शिक्षा अधिकारी चहनियाँ सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि खेल से हम नई उचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं खेल से हम मानसिक व शारीरिक स्वस्थ्य रह सकते हैं हम अपने ब्लॉक को खेल के माध्यम से प्रदेश में नाम रोशन कर सकते है ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फ़ौजी नें कहा की खेल को हम अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाकर इसमें अपना करियर बना सकते है l खेल से हम अपने देश प्रदेश सहित विश्व में भी पहचान मिलती है। खेल प्रतियोगिता से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी अवसर भी मिलता है।
विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह बब्बू नें कहा की खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है तथा खेल से हम देश व प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकते है l पी एस वर्ग में बालक में 100 मीटर दौड़ में रवि गुरेरा व द्वितीय शनि यादव सरैया 100 मीटर बालिका यू पी एस सुजाता लक्ष्मणगढ़ प्रथम द्वितीय ख़ुशी यादव सरैया 50 मीटर बालिका पी एस
प्रिया यादव प्रथम द्वितीय संध्या बालक 50 मीटर नीरज पाल हृदयपुर प्रथम द्वितीय रोशन यादव सरइयाँ कुस्ती में 30 के जी में विनय हृदयपुर प्रथम 40 के जी आशिक इटवाँ खोनपुर,28 के जी रितेश राय प्रथम 35 के जी वीनित यादव प्रथम अंडर 30 के जी में सोमारु प्रथम 45 के जी नितेश प्रथम नें मेरी बाजी बालिका योगा में प्रभुपुर प्रथम बालक में भी प्रथम द्वितीय पूरा गनेश ने हासिल किया l
इस अवसर पर अजय कुमार सिंह,बीरेंद्र यादव, फैयाज़ अहमद, नंदकुमार शर्मा, , राजीव यादव,अखिलेश त्रिपाठी,राकेश गुप्ता,रविशंकर चौरसिया, अमरेंद्र पाण्डेय,प्रेमशंकर मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी,सुजीत रघुवंशी, आशुतोष सिंह वैशाली सिंह,बृजेश मिश्रा, सर्वेश नंदन त्रिपाठी,रणविजय सिंह, दीपक केशरी, फैसल उमर, नागेंद्र चौबे,रामकुंवर यादव,अवधेश मौर्या, दिलीप यादव, दिव्या गौरी सिंह,कालिंदी पाण्डेय,ओमप्रकाश यादव,, सत्येंद्र सिंह,गरिमा सिंह, नीलम यादव, प्रियंका, राजकुमार, अजीत, अरुण,, प्रदीप सिंह,श्यामसुंदर, गौतम, रामप्रकाश पटेल सतेंद्र,रितेश पाण्डेय,जयप्रकाश, आदि शिक्षक कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहे अध्यक्षता प्रधानाचार्य बीरेंद्र प्रताप तिवारी व संचालन नंदकुमार शर्मा आत्मप्रकाश पाण्डेय नें किया l
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 45
Users This Year : 17086
Total Users : 29679
Views Today : 92
Total views : 58817