चन्दौली धीना
हरिद्वार इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ राम प्रताप राय के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए यातायात नियमों का जानकारी दिया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा यातायात जागरुकता माह नवंबर के तहत थाना धीना अन्तर्गत हरिद्वार इंटर कॉलेज कस्बा कमालपुर में स्कूली बालिकाओं/छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने कहा बालिकाओं/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल का उपयोग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं/छात्राओं को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल का उपयोग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद, चौकी प्रभारी कमालपुर धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक वीर बहादुर, महिला कांस्टेबल आरती सरोज, प्रधानाचार्य डॉ0 राम प्रताप राय, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338