वाराणसी : स्कूल से हुई छुट्टी तो घर नही, चले गये गंगा नहाने, दो किशोर छात्र गंगा में डूबे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव के सामने गुरुवार को गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गये। तीसरे साथी के शोर मचाने पर जबतक लोग पहुंचते वह डूब चुके थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में आई एनडीआरएफ ने दोनों किशोरों के शवों को निकाला। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

गंगा में डूबनेवाले किशोर चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल (17) और अमान रजा (17) थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दो दोस्तों को डूबता देख तीसरा साथी मोहम्मद आतिफ शोर मचाने लगा। शोर सुनकर जबतक लोग पहुंचे तबतक दोनों युवक गंगा में समा गए।

सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ ने आधा घंटा में दोनों किशोरों के शव को ढूंढ निकाला। बताया जाता है कि किशोर स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के बजाय पड़ाव स्थित अपने दुकान पर बैग रखकर गंगा में स्नान करने चले गये थे। दोनों तैरना नही जानते थे और गहराई में चले गये। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई