वाराणसी, 13 नवम्बर 2025 वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक वृहस्पतिवार की भांति भी शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सिगरा निवासिनी रेशमा देवी ने बताया की उनके भवन संख्या पर कोई जल कनेक्शन नही है फिर भी भारी टैक्स भेज दिया गया है। इस पर विधायक ने जलकल, वाराणसी को इससे अवगत कराते हुए तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। बजरडीहा की निवासी रिफत अंजुम ने बताया की उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी विवाह कर लिए हैँ।
इस पर विधायक ने थानाध्यक्ष भेलूपुर को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैंक कॉलोनी, शिवपुरवा निवासी वरुण शंकर बनर्जी ने बताया कि एक भारी गाड़ी के द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जलकल, वाराणसी को इससे अवगत कराते हुए तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।








Users Today : 20
Users This Year : 24197
Total Users : 36790
Views Today : 23
Total views : 72330