चन्दौली डीडीयू नगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2025 के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा व प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव द्वारा दिनाँक 12.11.2025 को पन्नो देवी इंटर कॉलेज छिमिया मुगलसराय में स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराते हुए और उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाना था।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से यातायात के विभिन्न नियमों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी:
• हेलमेट की अनिवार्यता: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और उसकी गुणवत्ता (ISI मार्क) पर विशेष जोर दिया गया।
• सीट बेल्ट का प्रयोग: चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट के सही उपयोग और उसके सुरक्षा लाभ बताए गए।
• अल्पायु चालन पर रोक: 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और इसके कानूनी परिणामों के बारे में बताया गया।
• मोबाइल फ़ोन का उपयोग: ड्राइविंग करते समय मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।
• ट्रैफिक संकेत और जेब्रा क्रॉसिंग: छात्रों को सड़क संकेतों, ट्रैफिक लाइट और पैदल चलने वालों के लिए बने जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने का सही तरीका समझाया गया।









Users Today : 163
Users This Year : 11455
Total Users : 11456
Views Today : 222
Total views : 24342