चन्दौली सैयदराजा
व्यापारी पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की जिले के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिये बैठक बुलाई जाती है लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नही हो रहा है और न ही उनकी समस्याओं का पूरा समाधान हो रहा है जिससे व्यापारियों मे काफी नाराजगी है उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियो की है मेरी मांग है
कि जिले भर के बाजारों से आये हुये व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं निस्तारण किया जाय अन्त मे जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे ठण्ड और कोहरा के मौसम को देखते हुये रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग रखी जिला वरिष्ठ मंत्री महमूद आलम ने कहा की जिले भर के बाजारों मे व्यापारियों के साथ फ़ूड विभाग के अधिकारियो द्वारा सैम्पलिंग की जांच के नाम पर विभाग द्वारा उनको भय दिखाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और उनके साथ ज्यादती की जा रही है जिसके कारण व्यापारी परेशान हो गया है
जिसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की और प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने कहा की सैदुपुर बाजार काफी व्यस्त बाजार है और स्कूल है बच्चो एवं आम नागरिकों का आना जाना लगा रहता है और वहा सडक से बड़ी एवं छोटी गाड़ियों का आवागमन बराबर होता रहता है जिसके कारण बाजार मे कई दुर्घटना हो चुकी है व्यापारियों की माँग है की बाजार मे डिवाइडर जल्द से जल्द बनाई जाय जिससे दुर्घटनाओं पर नियन्त्रण हो। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा की जिले मे सभी नगर,बाजार एवं कस्बो मे ठण्ड के मौसम में चोरो का आतंक बढ़ गया रात्रि के समय में दुकानों में सेंधमारी कर चोर समान लेकर चले जा रहे है सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की व्यवस्था बढ़ा दी जाय और पुलिस पेट्रोलिंग को तेज किया जाना बहुत आवश्यक है तह सील अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि चहनियां बाजार में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगो ने मिलकर सुरक्षा के मद्देनजर जमीन उपलब्ध करा दी गयी है
जिसपर पुलिस चौकी का तत्काल निर्माण कराया जाय साथ ही चहनियां बाजार में स्थायी बस स्टैंड नही होने से आये दिन बराबर विवाद होता रहता है जिसको देखते हुये स्टैंड की माँग की गयी है।साथ ही जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारीयो को अवगत कराया जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक एव उप जिलाधिकारी महोदय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम के अंत मे मझगाई नौगढ़ में गठित कमेटी के नये पदाधिकारियों का स्वागत एवं माल्यार्पण कर प्रमाण- पत्र सौंपा गया।
बैठक में प्रमुख रूप से – गुरदीप सिंह,सतीश सेठ आका,राजीव विश्वकर्मा,अभिमन्यु प्रजापति,लाल साहब,गुलाब केशरी,राजकुमार पाल,प्रेम नारायण केशरी,छोटू यादव,अखिलेश यादव,विभूति नारायण केशरी,आयलन पटेल, मनोज सिंह यादव,भानु यादव,मनोज कुमार, प्रदीप कुमार,शुभम जायसवाल, अरविन्द वर्मा,अशोक मौर्य,रामप्रताप,अनुज आर्या,अंकित जायसवाल,संतोष जायसवाल,सुशील शर्मा,जुनेद अंसारी,सलमान खान,दानिस, चंद्रशेखर सिंह,शमशाद अंसारी,मुन्नी सेठ,शहादतअली राहुल जायसवाल,धनंजय रस्तोगी,पवन गुप्ता,तुलसी चौहान,शाहिद खान,अभिषेक जायसवाल,रिशु जायसवाल,जुनेद अंसारी,शौकत अली,मुन्नीलाल केशरी,सहादत अली,महमूद,विकाश जायसवाल, बबलू सेठ,महेन्द्र गुप्ता, सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।










Users Today : 43
Users This Year : 6283
Total Users : 18876
Views Today : 109
Total views : 37334