चहनियाँ/चंदौली विकास खंड चहनियाँ स्थित क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा में सोमवार को परिषदीय विद्द्यालय के छात्रों का संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चहनियाँ सुरेंद्र प्रताप सहाय व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ थे l संकुल के समस्त विद्द्यालयों के छात्रों नें प्रतिभाग किया ।इस दौरान खेल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से ,दौड़, कब्बड्डी,खोखो, वालीवाल, गोला फेक आदि खेल कूद में बच्चों नें प्रतिभाग किया। बालक प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में कवि कुमार कंपोजिट विद्द्यालय लक्ष्मणगढ़ प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान अभिषेक यादव प्रसाद कांपोजिट विद्द्यालय चकई ने हासिल किया l
वहीं 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सिवनी प्राथमिक विद्द्यालय गुरेरा द्वितीय स्थान पर संजना प्राथमिक विद्द्यालय फूलपुर रहे 100 दौड़ बालक प्रथम स्थान पर कवि द्वितीय स्थान पर अभिषेक व रहे वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर सिवनी द्वितीय स्थान पर सिद्धि तिवारी कल्याणपुर जूनियर स्तर पर 100 बालक वर्ग प्रथम स्थान रवि कुमार पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय गुरेरा द्वितीय स्थान इन्द्रेश कुमार बल्लिपुर बालिका वर्ग प्रथम स्थान सुजाता यादव यूपीएस गुरेरा द्वितीय स्थान आँचल कंपोजिट लक्ष्मणगढ़ रहे 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णकांत यादव यूपीएस गुरेरा प्रथम स्थान द्वितीय स्थान इन्द्रेश कुमार बल्लिपुर स्थान वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग प्रथम स्थान अर्चना कंपोजिट बल्लिपुर द्वितीय कामिनी पाण्डेय लक्ष्मणगढ़ रहीं खो खो बालक वर्ग में यू पी एस एस गुरेरा प्रथम बल्लिपुर द्वितीय कबड्डी में गुरेरा प्रथम व लक्ष्मणगढ़ द्वितीय रहा
इस तरह वोअर आल चैंपियन पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय गुरेरा रहा l खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेल कर आगे बढ़े। इससे शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेल से हम नई उचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं खेल से हम मानसिक व शारीरिक स्वस्थ्य रह सकते हैं । अजय सिंह नें कहा की खेल को हम अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाकर इसमें अपना करियर बना सकते है l खेल से हम अपने देश प्रदेश सहित विश्व में भी पहचान मिलती है। खेल प्रतियोगिता से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है,और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी अवसर भी मिलता है। खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है
इस अवसर पर मुख्य रूप से फैयाज़ अहमद, नागेंद्र चौबे,अखिलेश श्रीवास्तव, फैसल उमर,कालिंदी कुमार पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह बब्बू प्रवीण त्रिपाठी, धर्मेंद्र राय, राकेश गुप्ता, नीरज चौबे,धर्मेंद्र प्रजापति, सोनू कुमार,दिलीप कुमार यादव, मुकेश कुमार, विवेक श्रीवास्तव,संजीदा परवीन, सुषमा यादव, ऋषिकांत यादव, ओमप्रकाश यादव,सुरेंद्र यादव, सीमा देवी प्रमोद कुमार,इंदु देवी, माधुरी आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का अध्यक्षता राजेश गुप्ता व संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया l











Users Today : 139
Users This Year : 15706
Total Users : 28299
Views Today : 273
Total views : 56181