चन्दौली चहनियां
खण्डवारी में मुख्य मार्ग पर ट्रक के धक्के से मंगलवार की दोपहर में ग्यारह हजार वोल्टेज का खम्भा टूट गया । जिससे मथेला फीडर के दर्जनों गांवो की सप्लाई घण्टो बाधित रही । एक तरफ बिजलीं की रोस्टर तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान है ।
चहनियां बिजली उपकेंद्र से जुड़ी मथेला फीडर पर पीडियूनगर मार्ग पर खण्डवारी में मंगलवार की दोपहर में बिजली का खंभा ट्रक के धक्के से टूट गया । जिससे वही खड़ी एक बाइक खम्भा से क्षतिग्रस्त हो गया ।
ग्रामीणो की सूचना पर पहुँचे सम्बीदा कर्मी संजय गुप्ता,कयामुद्दीन आदि ने तत्काल खम्भे को सड़क से हटाया । खम्भा लगाने का कार्य शुरू हुआ । एक तो बिजली की कटौती मंगलवार की भोर से हो रहा है ऊपर से खम्भे के धक्के से लोगो का भीषण गर्मी से हाल बेहाल रहा । कुल मिलाकर सुबह से मात्र तीन घण्टे की सप्लाई ही मिल पायी ।










Users Today : 73
Users This Year : 15640
Total Users : 28233
Views Today : 175
Total views : 56083