चन्दौली डीडीयू नगर
रविवार को उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना के नेतृत्व में निराश्रित पशुओं को पकड़ने का एक वृहद अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर घूम रहे 13 गोवंशों को पकड़कर अस्थायी गौशाला मुगलचक में संरक्षित किया गया है।
यह अभियान गंजी प्रसाद चौराहे से चंदौली रोड पर भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर भटक रहे पशुओं को गौशाला तक पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पकड़े गए पशुओं में कई ऐसे भी शामिल हैं, जिन्हें पशुपालकों ने सड़क पर छोड़ दिया था। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद ही पशुओं को सुपुर्द किया जाएगा।
सड़क पर घूमते निराश्रित पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिशासी अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें। ऐसा करने पर पकड़े जाने पर पशुपालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 113
Users This Year : 19150
Total Users : 31743
Views Today : 222
Total views : 63123