वाराणसी
प्रति मंगलवार की भांति वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित श्याम उपवन में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे, जिनमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान नागरिकों ने नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याएं विधायक सौरभ श्रीवास्तव के समक्ष रखीं।

प्रमुख रूप से खराब पड़ी रोड लाइटों को ठीक कराने, सीवर निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पुनः मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाने तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का प्रयास किया।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376