सकलडीहा,
टिमिलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से लेकर प्राचीन दुर्गा मंदिर मार्ग पर साफ सफाई नहीं होने से भक्तों में आक्रोश है। आरोप है कि सकलडीहा कस्बा में क्षेत्र पंचायत से बनी सीसी मार्ग निर्माण के दौरान सड़क उंची कर देने से जलभरॉव के साथ साफ सफाई के अभावं में स्कूल से लेकर मंदिर मार्ग तक गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि आगामी दिनों सावन माह शुरू होने वाला है।
कस्बावासियों का आरोप है कि बीते कई माह से टिमिलपुर का सामुदायिक शौचालय बंद है। मंदिर पर सुबह शाम सैकड़ेां महिलायें और ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये जाते है। इसी मार्ग पर कंपोजिट विद्यालय है। मार्ग पर जलभरॉव के साथ गंदगी का अंबार लगा रहता है। नियमित साफ सफाई नहीं होने से महिलाओं को गंदे पानी और कूड़ा करकट के बीच से होकर जाना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों ने बीडीओ और एडीओ पंचायत से किया।
जबकि बीते दिनो बीवी जी राम जी योजना के तहत ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मंदिर पर पहुंचकर उद्धाटन कर वापस लौट गये थे। ग्रामीणों को बताने के बाद भी महेश्वर नाथ मंदिर और संजय जायसवाल के आवास के समीप मार्ग पर जलभरॉव होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों ने समाधान कराये जाने की मांग किया है।
इस बाबत बीडीओ विजय सिंह ने बताया कि मंदिर मार्ग पर नियमित साफ सफाई कराये जाने का निर्देश है। लापरवाही पर संबधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।










Users Today : 47
Users This Year : 19084
Total Users : 31677
Views Today : 98
Total views : 62999