भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक – 09 -11- 2025 दिन रविवार भारतीय मजदूर संघ जिला सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार चित्रकूट कर्वी में दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय वन्दे मातरम के नारो के साथ संपन्न हुआ

जिसमें मुख्य अतिथि एवं चुनाव अधिकारी भारतीय मजदूर संघ संभाग संगठन मंत्री कानपुर संभाग श्रीकांत अवस्थी  ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नवीन सत्यवृत त्रिपाठी एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला संरक्षक भारतीय मजदूर संघ, छेदीलाल वर्मा डाक विभाग उपाध्यक्ष , दिग्विजय पांडे  उपाध्यक्ष,  सत्येंद्र कुमार सिंह डाक विभाग जिला मंत्री उमेश कुमार पांडे रेलवे विभाग कोषाध्यक्ष, मनोज केसरवानी संयुक्त मंत्री, आशीष द्विवेदी रेलवे विभाग प्रचार मंत्री,  राधे कृष्णा  स्वास्थ्य विभाग कार्यालय मंत्री,  मनोज कुमार सह कार्यालय मंत्री,  इंद्र कुमार पयासी  भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य, ननकौना प्रजापति सदस्य, राजेश कुमार, भूपेंद्र द्विवेदी ,रतन आशा बहू आज 15 सदस्य कार्यकर्ताओं की घोषणा कर भारतीय मजदूर संघ में बांदा जनपद से जिला अध्यक्ष रवि साहू जिला मंत्री राजोल यादव  कोषाध्यक्ष जीतू  जिला सह मंत्री राजेंद्र प्रसाद साहू  एवं जिले के मुखिया के तौर पर आरएसएस के जिला प्रचारक  लोकेंद्र  एवं सैकड़ो मजदूर साथियों के सामने भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीकांत अवस्थी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के हित में कर्मचारियों के हित में नैतिक रूप से बहुत अच्छा कार्य करता है समाज उत्थान राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि है मुख्य वक्ता ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के विचारों से कार्यकर्ता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक  लोकेंद्र ने भारतीय मजदूर संघ एवं संघ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी चल रहे कार्यक्रमों के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी उसी कड़ी में चित्रकूट धाम पर क्षेत्र मंडल के विभाग प्रमुख श्रीमान धर्म नरेश जी भाई साहब ने भारतीय मजदूर संघ की कार्य शैली पर प्रकाश डाला और बताया कि किस क्षेत्र पर कार्य किया जा सकता है और किस-किस क्षेत्र में करना बाकी है

संघ के विचारों पर चलकर भारतीय मजदूर संघ को कैसे आगे बढ़ाया जाए विस्तृत रूप से चर्चा की और भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्र के प्रति क्या भूमिका है श्रमिक के प्रति क्या भूमिका है उद्योग की प्रतिक्या भूमिका है भारतीय मजदूर संघ हमेशा से राष्ट्र हित में काम करता रहा हैभारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रवि साहू जी ने बताया कि मजदूरों के हित में चल रही योजनाएं जैसे कन्या विवाह अनुदान मातृत्व योजना आज के लिए सबसे पहलेbocw बोर्ड अंतर्गत श्रम विभाग का पंजीकरण करा कर चल रही श्रमिकों के हित में योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है

अटल आवासीय विद्यालय में भी मजदूरों के बच्चों को पढ़ाया जा सकता है शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं मजदूर साथियों से अनुरोध किया गया कि राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि शैक्षणिक स्तर को बढ़ाना ही सबसे अच्छा साधन है जिला अध्यक्ष रवि साहू ने नशा मुक्ति के लिए भी मजदूर साथियों से अनुरोध किया कि सभी मजदूर साथी अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा दें एवं आज के बाद कभी नशा न करने का वचन दे

 

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई