चन्दौली अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर, कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम द्वारा दिनांक 05.11.2025 को 16.15 बजे लोको कालोनी स्थित हनुमान मन्दिर के पास से अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौशन कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी आलमपुर थाना शिवसागर जिला रोहतास (बिहार ) उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 150 पीस 8PM प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML बरामद हुआ। शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 19185
Total Users : 31778
Views Today :
Total views : 63164