गाजीपुर से 24×7-24 के जिला संवाददाता राजीव कुमार गोस्वामी को पत्रकार सुरक्षा आयोग के जनपद गाजीपुर से जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए lयह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा के संतुष्टी पर किया गया। उन्होंने भरोसा और विश्वास जताया कि जिलाध्यक्ष गाजीपुर अपनी निष्पक्ष,निडरता,संगठनात्मक, ईमानदारी, दक्षता से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।
वहीं पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,मैं पत्रकारों की सुरक्षा, और उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा भाव और प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा, मेरे लिए केवल एक पद ही नहीं बल्कि समाज और पत्रकारिता जगत के प्रति सेवा और समर्पण का पावन संकल्प है, तथा संगठन को और भी वृहद सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा l
इस नियुक्ति की ख़बर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए सगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रियंका अवस्थी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद और भरोसा जताया है l










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366