[ चंदौली सकलडीहा।
आखिरकार भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष तथा सकलडीहा जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर एक से उम्मीदवार पिंटू पाल की मेहनत रंग ले आई। जहां पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अंबेडकर मूर्ति से लेकर सकलडीहा कोर्ट तक की रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिसके क्रम में प्रथम चरण में अंबेडकर मूर्ति से सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर के मुख्य मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा।
वहीं दूसरे चरण में सकलडीहा स्टेशन रोड कोर्ट तक की सीसी रोड निर्माण का प्रावधान है। इस संबंध में पिंटू पाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो 5 मी चौड़ा होगा। वही प्रथम चरण में 24 लाख रुपए तथा दूसरे चरण में 30 लाख रुपए प्राप्त होने का अनुमान है। बता दे की सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
इसके निदान को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा द्वारा समस्या के निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। जिसको लेकर मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्य के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया। वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।
धरने पर बैठने वाला में लोगों में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश के साथ दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे। इसके पश्चात डीसी मनरेगा तथा उच्च अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही निदान किए जाने की बात कही गई थी। वहीं इसी क्रम में पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जिस क्रम में पहले लोगों द्वारा रोड पर गिट्टी फेंक कर उसकी लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही सीसी रोड का निर्माण भी पूर्ण कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को उत्पन्न हो रही समस्याओं से निदान प्राप्त होगा।










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517