यह दौड़ बांदाखाना स्थित सिटी इंटर कॉलेज से डालीगंज चौराहे तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित थाना वजीरगंज पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में किया गया। दौड़ के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु एक एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दौड़ की शुरुआत से पूर्व सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू और अनुशासित रहीं।










Users Today : 129
Users This Year : 24071
Total Users : 36664
Views Today : 251
Total views : 72067