मीरजापुर
नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पालिका के प्रधान कार्यालय पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की अखंडता और एकता को लेकर शपथ दिलवाई,उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर हमें समर्पित होना होगा,जिसे सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं भावना से ही सम्भव बनाया जा सकता है।
देश के पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वे जयंती पर कहा कि हमें देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी योगदान करना होगा,सरदार पटेल गुजरात की मिट्टी से निकले एक ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति थे।जिन्होंने देश को आजादी के बाद 565 रियासतों में बंटे देश को एक करने का काम किया था।

सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता के कारण देश कई भागों में विखंडित होने से बचा हुआ है।उन्होंने हैदराबाद और कश्मीर जैसे रियासतों का विलय कर,भारतीय जनसंघ में जोड़कर एक गणराज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।हमे भी उनके आदर्शो पर चल कर देश की अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

हम सब देश की इकाई के रूप में यहां मौजूद है,हमे भी उनके आदर्शो पर चलकर अपने देश,नगर और पालिका के लिए सोचे और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सब मिलकर प्रयास करे।देश उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रही है।
देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ लेकर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना ही उनको एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इसके साथ ही आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश के साथ आत्म निर्भर मीरजापुर बनाना होगा।
इस मौके पर ईओ जी लाल, ओएस विनोद गुप्ता,कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह,संकल्प पाण्डेय,रवि दुबे,आनंद कसेरा,मुकेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,संजय श्रीवास्तव,संजय कुशवाहा,अनिल जायसवाल,ओमप्रकाश गुप्ता,किशन शर्मा,सुरेंद्र पाल,विप्राश्री दुबे,आकांक्षा अग्रहरी,शिला,दामिनी,शालिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









Users Today : 65
Users This Year : 11300
Total Users : 23893
Views Today : 179
Total views : 46872