सकलडीहा चंदौली
मंगलवार को उगते सूर्य को अर्ग देने के साथ ही छठ पूजा का तीन दिवसीय महापर्व सकुशल संपन्न हो गया। जहां इस महापर्व पर सकलडीहा क्षेत्र के कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की घटनाएं घटित भी हुई, परंतु लोगों के हस्तक्षेप के कारण उक्त समस्याओं का भी निवारण कर लिया गया। वहीं डाला छठ का महापर्व सकुशल संपन्न होने पर स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

आपको बताते चले की जब से यह तीन दिवसीय महापर्व प्रारंभ होने वाला था उससे पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा इस पर्व को सकुशल संपन्न करने के जिला प्रशासन द्वारा सक्तनिर्देश दिए गए थे। वही लगातार उच्च अधिकारियों द्वारा इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण, निरीक्षक तथा निर्देश का क्रम भी जारी रखा गया था। जिसके तहत उप जिलाधिकारी कौशल राज कपूर, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी तथा अपर जिलाधिकारी तक कई बार सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

वही खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह तथा सहायक खंड विकास अधिकारी बजरंगी पांडेय द्वारा भी स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके क्रम में मंगलवार को सुबह जैसे ही कार्यक्रम समापन की ओर बढ़ा सभी लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जब उप जिलाधिकारी कौशल राज कपूर से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में हमारे पूरी टीम का सहयोग रहा।
इसके लिए हम पूरी टीम की सराहना करते हैं और उन्हें धन्यवाद भी देते हैं जो उन सभी लोगों की मेहनत के बदौलत यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।










Users Today : 9
Users This Year : 24089
Total Users : 36682
Views Today : 10
Total views : 72093