छठ पूजा पर घाटों की सफाई को लेकर अधिकारी मुस्तैद प्रातः कल से ही किया निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली। छठ पूजा के पावन पर्व पर जिला प्रशासन की तत्परता को देखते हुए संबंधित अधिकारी अलर्ट मूड में नजर आ रहे हैं। जहां सोमवार को प्रातः काल से ही खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह सहायक खंड विकास अधिकारी बजरंगी पांडेय के द्वारा सकलडीहा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम सभाओं के घाटों का निरीक्षण किया गया है। वहीं जिन घाटों पर भी सफाई व्यवस्था अपूर्ण पाई गई उसे तुरंत स्वच्छ करने का कार्य किया गया। वहीं कुछ घाटों पर पानी में गंदगी देखने को प्राप्त हुई जिसे तुरंत सफाई करते हुए चुना तथा एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। इसी के साथ सकलडीहा उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर तथा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी भी लगातार घाटों का भ्रमण करती नजर आई। जहां उप जिलाधिकारी द्वारा पर्याप्त बिजली व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी द्वारा भी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जा रहा है। इसी के साथ प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर संबंधित स्थान पर पुलिस कर्मियों को नियुक्त करने का कार्य लगातार जारी रहा। जिससे छठ पूजा का यह पर्व सकुशल संपन्न हो सके। वहीं जहां भी समस्या उत्पन्न होती दिखाई दे रही है अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसका निदान करने का कार्य जारी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस बार का पर्व काफी उत्साह पूर्व दिखाई दे रहा है जहां घाटों पर सफाई व्यवस्था अत्यधिक कुशल पाई जा रही है वही लगातार अधिकारियों के भ्रमण के कारण लोग ने संकोच और निडर भाव से अपने इस पर्व को मना रहे हैं।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई