सैयदराजा(चंदौली)नगर पंचायत सरोवर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बगहीं पोखरे पर डाला छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्ण मनाया गया जो दीपावली के छठें दिन डाला छठ पर्व का पहला अर्ध्य सोमवार को डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया ।घर से व्रती महिलाएं अपराह्न से घाटों पर पुरुष गन्ना, सूप दऊरी में फल, ठेकुआ नारियल सजा कर छठ पूजा का गीत गाते हुए ढोल नगाङों के साथ पहुंची और तालाब के पानी में घाटों से उतरकर सूर्य डूबने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य परिवार के सदस्यों द्वारा दिया। घाट पर से वापस घर जाकर रात्रि में सुबह के लिए प्रसाद बनाया जाता है । इस डाला छठ महापर्व पर महिलाएं पुत्र प्राप्ति तथा उसकी लंबी उम्र व सलामती के लिए व्रत रखतीं हैं।डाला छठ के महापर्व पर नगर पंचायत सरोवर पर सूर्य भगवान् की मूर्ति का स्थापना की गयी थी। जिसका उद्घाटन चेयरमैन पति रोहित जायसवाल ने पूरे विधि-विधान पूर्वक किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल उर्फ बाढू ने डाला छठ महापर्व पूजा करने व साथ में आये सभी माताओं बहनों और पुरूषों का अभिवादन किया।वहीँ पूरे सरोवर को नगर पंचायत की ओर से किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार चक्रमण कर स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए थे। घाटों पर सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी मय प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं उप निरीक्षक सहित हमराहियों पुलिस कर्मी व महिला कांस्टेबल के साथ तालाब के चारों तरफ चक्रमण करते रहें। सरोवर पर गोताखोर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।डाला छठ पर्व पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार,पूर्व चेयरमैन अरविन्द कुमार, प्रमुख समाजसेवी मीना सिंह, सभासद गण मनीष कुमार छोटक,शिवा साव, सन्तोष कुमार जायसवाल,अहमद हुसैन, फेराज अंसारी,धीरज गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संजय अग्रहरि बल्टू ,राजेश कुमार, अंकित,इन्तखाब,चन्द्रशेखर प्रजापति सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारीगण मौजूद रहें।









Users Today : 19
Users This Year : 24099
Total Users : 36692
Views Today : 51
Total views : 72134