भारत की वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर (31)की पसलियों में लगी चोट काफी गंभीर है। आंतरिक रक्तस्राव के बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच पकड़ते वक्त वह चोटिल हो गए थे।
अय्यर ने शनिवार को मैच में पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। गिरने के बाद उन्हें बाईं ओर पसलियों में असहनीय पीड़ा हुई थी। ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीसीसीआई के अनुसार स्कैन से पता चला कि उनकी ‘तिल्ली में चोट’ (स्प्लेनिक रप्चर) है। भारतीय बोर्ड ने सोमवार को जारी बयान में कहा, अय्यर की बाईं पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी, भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की दैनिक प्रगति का आकलन के लिए सिडनी में रहेंगे। श्रेयस दो दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। रिपोर्ट से आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा।
रिपोर्ट -जगदीश शुक्ला









Users Today : 19
Users This Year : 24099
Total Users : 36692
Views Today : 51
Total views : 72134